jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

PM मोदी से मांग- निक्षय पोषण योजना के तहत बढ़ाई जाए मासिक धनराशि

तपेदिक (टीबी) की बीमारी से निजात पा चुके लोगों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि निक्षय पोषण योजना के तहत धनराशि बढ़ाई जाए। मोदी को लिखे पत्र में ‘सर्वाइवर्स अगेंस्ट टीबी’ (एसएटीबी) ने टीबी के मरीजों के लिए हाल ही में घोषित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रावधान से जुड़ी चुनौतियों की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट किया है।

- Install Android App -

एक अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीबी मरीजों की पोषण संबंधी जरूरतों का समर्थन करने के लिए निक्षय पोषण योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत हर अधिसूचित टीबी मरीज के पूरे इलाज की अवधि में हर महीने 500 रुपए की वित्तीय सहायता दिए जाने का प्रावधान है। एसएटीबी ने कहा कि मरीजों को दी जाने वाली मासिक धनराशि नाकाफी है। इससे महीने भर के खाद्य पदार्थ नहीं खरीदे जा सकते।

एसएटीबी ने एक बयान में सरकार से मांग की कि वह इस मासिक राशि को बढ़ाकर दो हजार रुपए करे ताकि मरीज हर महीने खाद्य पदार्थ पर आने वाला खर्च वहन कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि योजना के बारे में ज्यादा जागरूकता नहीं है और मरीजों के परिवार इससे अनभिज्ञ हैं।