jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी 17 जनवरी को आएंगे इंदौर, दूषित पानी से पीड़ित और मृतकों के परिजनों से मिलेंगे इंदौर में 10 दिन पूरी तरह बंद रहेगी मेट्रो बड़वानी : CBI ने सेंधवा में कई ठिकानों पर मारा छापा, खुलेंगे कई राज कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण 15 जनवरी से 15 मार्च तक बंद इंदौर में यात्रियों ने बचाई जान, टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस थाईलैंड में भीषण रेल हादसा: हाई-स्पीड प्रोजेक्ट की क्रेन ट्रेन पर गिरी, 22 यात्रियों की मौत सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल हंडिया : मां नर्मदा माई के आंचल में उतरेगी भक्ति की अविरल धारा, जयंती पर दो दिन गूंजेगा हर-हर नर्मदे... सावधान! खुशियों के आसमान में 'कातिल' मांझे का साया: तीन इमली ब्रिज पर युवक का गला कटा, हालत गंभीर मकर संक्रांति 2026: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और अपनों के लिए खास शुभका...

पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, बनाया नया कीर्तिमान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ एक और नया कीर्तिमान जुड़ गया है। पीए मोदी ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए ये कीर्तिमान स्थापित किया है। पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहे हैं। 25 जुलाई 2025 यानि आज नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले ढट बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी के लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। राज्य और केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी ने 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व किया है, जो सभी प्रधानमंत्रियों के बीच एक रिकॉर्ड है।

- Install Android App -

प्रधानमंत्री मोदी आजादी के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं, जो किसी गैर-हिंदी राज्य से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं। 25 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिये हैं। आज वह इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं।