jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

कैदी ढाबा के पास नशे के सौदागर पुलिस की गिरफ्त में ! कोतवाली पुलिस 54.76 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) पाउडर सहित दो आरोपियों को पकड़ा, फोर व्हीलर वाहन भी जब्त !!

हरदा। पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक के निर्देशानुसार हरदा पुलिस लगातार नशे के सौदागरों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे धकेल रही है। आज फिर हरदा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही कर पांच लाख रुपए कीमत का एम डी जब्त कर आरोपियों के मंसूबे पर पानी फेर दैया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 19.06.2026 को थाना कोतवाली हरदा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

आज सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मामले का खुलासा किया।

देखिए वीडियो में 

पुलिस ने बताया कि 

- Install Android App -

इलाका गश्त के दौरान कैदी ढाबा के सामने रात्रि के समय एक संदिग्ध सुजुकी FRONX कार क्रमांक MP-04 YS-4731 खड़ी दिखाई दी। संदेह के आधार पर कार में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 54.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. पाउडर (मेफेड्रोन), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/-, तथा घटना में प्रयुक्त फोर्ड कार, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग

₹10,00,000/- कुल मशरूका कीमत ₹15,50,000/- बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है तथा आरोपी रामेश्वर मुडेल ने पूछताछ के दौरान 69,500 रूपये आरोपियो से जप्त कार की पीछे की सीट के नीचे रखे होना तथा बबलू उर्फ विनोद यादव द्वारा 43,200 रूपये ड्रायवर सीट के पीछे के हिस्से में कवर के अंदर छिपाकर रखने की बात बताने पर उक्त आरोपियो द्वारा रखे गये नगदी पैसे आरोपी रामेश्वर से 69500 रूपये एवं विनोद यादव उर्फ बबलू यादव से 43,200 रूपये कुल नगद 1,12,700 रूपये जप्त किये गये है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं-

01-रामेश्वर पिता राम भरोस मुड़ेल, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम गोयत, थाना टिमरनी, जिला हरदा। 02-विनोद पिता कोदर यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम रोलगांव, थाना सिराली, जिला हरदा।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 408/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त गिरप्तार आरोपियो पर पूर्व में मारपीट के मामले भी पंजीबद्ध है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में सउनि जितेंद्र राजपूत, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक सजन राजपूत एवं आरक्षक नीलेश पटेल साइबर सैल आर कमलेश सिंह परिहार, आर लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही।