jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

Big news indore: फिल्म पुष्पा की स्टाईल मे शराब की कर रहे थे तस्करी पुलिस ने 6 को दबोचा! तीन लाख 82 हजार रुपये कीमती 42 पेटी अवैध शराब की जब्त

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।फिल्म समाज को आइना दिखाती है जो कहीं न कही वास्तविकता भी होती। लेकीन उससे अच्छी सीख लेने के बजाय अपराध करे वह तो अनुचित है। अभी हाल की रिलीज फिल्म पुष्पा को देख शराब तस्कर भी ड्रम मे शराब की तस्करी कर रहे थे इंदौर पुलिस ने इस शराब तस्करी के नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है।

आरोपीयो ने 3 बार फिल्म देखी

पुलिस की पूछताछ मे तस्कर ने बताया की फिल्म पुष्पा द रूल की तर्ज पर तस्करी करता था। तस्करी की तरीके के लिए उसने तीन बार फिल्म को ध्यान से देखा था। अभी पूछताछ चल रही है में

 

मुखबिर की सूचना पर की छापामारी

- Install Android App -

पुलिस डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया की हमे सूचना मिली थी कि एसआर कंपाउंड स्थित केमिकल के गोदाम में रात के वक्त ट्रकों में संदिग्ध दवा के ड्रम भरे जा रहे हैं। पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई का अड्डा समझकर छापा मारा लेकीन वहां तो लाखों रुपये कीमती ब्रांडेड शराब की बोतलें देखकर दंग रह गई।

 

पुलिस की पकड़ मे आए 6 आरोपी

डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने आरोपित राहुल गोपाल जायसवाल निवासी बोरी जोबट आलीराजपुर, अजयपाल तुलसीराम अहिरवार निवासी टपरिया बीना सागर, मनोज जगदीश प्रसाद तिवारी निवासी एसआर कंपाउंड लसूड़िया मौरी, हीरालाल उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल राय निवासी इंद्रागांधी वार्ड बीना और राजेश हरिशंकर रजक निवासी नानक वार्ड बीना को पकड़ लिया।इनमे राहुल गिरोह का सरगना है।इन्होने गुजरात के शराब तस्कर और विधायक समर्थक ठेकेदार का नाम कबूला है।

आरोपी गोदाम से रात मे करते थे पैकिंग

आरोपियो ने फिल्म पुष्पा देखकर शराब सप्लाई का धंधा शुरू किया था। इसके पूर्व वह तीन बार फिल्म देखकर भी आया था। आरोपितों ने गोदाम के बाहर केमिकल कारखाने का बोर्ड लगा दिया था। अक्सर रात में ही पैकिंग होती थी।एमआर-11 स्थित एक शराब दुकान से थोक में शराब खरीद कर केमिकल के ड्रम में शराब की पैकिंग कर सील पैक कर देते थे। चैकिंग करने पर केमिकल के ड्रम बताकर ट्रक निकाल देते थे। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार की भूमिका की जांच की जा रही है।