jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

अमित शाह की रैली में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में बनी टकराव की स्थिति, पुलिस ने संभाला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में राजनीति फिर गर्म होती नजर आ रही है। गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो में जो तस्वीर सामने आई, उसने यह साफ कर दिया कि चुनावी माहौल अब पूरी तरह टकराव की ओर बढ़ गया है। भवानीपुर की सड़कों पर जब उनका काफिला गुजरा, तो यह सिर्फ एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं था, बल्कि दो बड़ी पार्टियों के बीच सीधा आमना-सामना देखने को मिला। ममता बनर्जी के घर के पास हुई यह झड़प बताती है कि इस बार का चुनाव सिर्फ वोट की लड़ाई नहीं, बल्कि साख और वर्चस्व की जंग है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह के रोड शो में कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी शुरू हो गई विवाद अचानक टकराव में बदल गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया, लेकिन यह घटना आने वाले दिनों में सियासी गर्मी को और बढ़ने के संकेत दे रही है। ऐसे माहौल में चुनाव आयोग और प्रशासन की भूमिका भी बेहद अहम हो जाती है।

- Install Android App -

रिपोर्ट के मुताबिक भवानीपुर, कोलकाता में अमित शाह का रोड शो उस समय चर्चा में आ गया जब उनका काफिला सीएम ममता बनर्जी के घर के पास से गुजरा। इसी दौरान बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति बिगड़ने से बच गई। शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को बिना डर के मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य में बदलाव लाया जाए उनके भाषण में टीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए और लोगों से बीजेपी के समर्थन की अपील की।

वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि इस बार ममता बनर्जी चुनाव हारने वाली हैं। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी राज्य में नई सरकार बनाने के लिए तैयार है। भवानीपुर सीट को लेकर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।