jhankar
ब्रेकिंग
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा नीमच : हाईवे पर 3 गाड़ियों में टक्कर, स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत 3 की मौत

इंदौर: मीडिया कर्मी पर हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस ने मीडियाकर्मी से अड़ीबाजी कर मारपीट करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकालकर सबक सिखाया और फिर जेल पहुंचा दिया।

- Install Android App -

थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि घटना 13 अगस्त को आदर्श बिजासन नगर में हुई वहां रहने वाले मीडियाकर्मी सागर चौकसे से मोहल्ले की रहने वाले बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। उन्होंने रुपए देने से इंकार किया तो बदमाश शुभम चौकसे,कुणाल पंवार व उनके अन्य साथियों ने मीडियाकर्मी से मारपीट की। फरियादी की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ वसूली सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी शुभम चौकसे और उसके साथी निहाल धुरिया को पहले ही गिरफ्तार कर जेल पहुंचा चुकी है वहीं शेष दो आरोपी कुणाल पंवार और राहुल राजगुरु को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकालकर डंडे बरसाए। आरोपियों से पुलिस ने चाकू भी जब्त किया है। जुलूस निकालने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।