jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

शिवपुर में सेन जयंती की तैयारी बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनेगी 726वीं जयंती

सेन समाज अध्यक्ष विष्णु गेहलोत की अध्यक्षता में क्षेत्र के सभी ग्रामों के सामाजिक बंधु जुटे; वृहद स्तर पर आयोजन का आह्वान

के के यदुवंशी 

सिवनी मालवा/शिवपुर संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती आगामी 14 अप्रैल को मनाने के लिए शिवपुर के एक गार्डन में सेन समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सेन समाज के अध्यक्ष विष्णु गेहलोत (नाना भाई) ने की। इसमें शिवपुर क्षेत्र से जुड़े बिसोनी, रीछी, कोलगाँव, लूचगाँव, भिलाड़िया, कुसुमकुई, भैंसादेह सहित आसपास के ग्रामों के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

- Install Android App -

बैठक को संबोधित करते हुए नाना भाई ने कहा, “समाज से बढ़कर कुछ नहीं होता। हमारे कुल देवता संत शिरोमणि सेन जी महाराज हैं, हम सभी उनके अनुयायी हैं। 14 अप्रैल को उनकी 726वीं जयंती है, जिसे हम सभी मिलकर धूमधाम से मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। हमें इस वर्ष वृहद स्तर पर सेन जयंती मनाकर तन-मन-धन से एकजुटता का परिचय देना है और सभी सामाजिक बंधुओं को जोड़ना है। आप सभी बढ़-चढ़कर उपस्थित रहें और आयोजन को सफल बनाएं।

कुंदन श्रीवास ने कहा कि सेन जी महाराज हम सभी के आदर्श हैं, जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। हमें भी उनकी रीति-नीति पर चलकर समाज की रूढ़ियों को समाप्त करने और समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए, इसलिए प्रतिवर्ष सेन जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष भी बड़े स्तर पर आयोजन में सभी अपनी उपस्थिति और सहयोग दें।

बैठक में शिवपुर सेन समाज अध्यक्ष राकेश मालवीय, उपाध्यक्ष नंदकिशोर जायस, सचिव महेंद्र वर्मा के साथ अनिल सेन, मिश्रीलाल सराठे, नारायण देवड़ा, ओम सराठे, महेश चंदेल, संतोष सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।