jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

पीथमपुर मे युनियन कार्बाइड के कचरे पर विरोध बाज़ार दुकानें है बन्द प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह मे दो युवक झुलसे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महू-पीथमपुर। सरकार  यूनियन कार्बाइड कचरा भोपाल से प्रीथमपुर लाकर जलाने को लेकर जगह जगह विरोध हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान झुलसे 2 युवक

आज पीथमपुर और सागौर का बाजार पूरी तरह से बंद है। इधर पीथमपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की। आग बुझाकर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनके नाम राजकुमार रघुवंशी और राज पटेल बताए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ रामकी कंपनी प्लांट तक पहुंचने की कोशिश करती रही है, जहां कचरा जलाया जाना है। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बीच में रोका तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वापस पीछे खदेड़ दिया।

- Install Android App -

कचरा पहुचने के बाद से विरोध

गुरुवार तड़के कचरा पहुंचने के बाद विरोध में एकता नजर आने लगी है। गुरुवार को विरोध रैली के बाद शुक्रवार को पीथमपुर बंद का आह्वान किया गया था। जिसके चलते शुक्रवार सुबह से ही पूरा पीथमपुर बंद है। सभी बाजार, मोहल्ले व मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बंद के समर्थन में पीथमपुर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं।

पुलिस पूरे क्षेत्र मे रख रही नज़र

इसके साथ ही पुलिस भी पूरे पीथमपुर के हर क्षेत्र में नजर बनाए रखी हुई है। शुक्रवार को दो तीन जगह विरोध के रूप में कुछ लोगों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण चक्काजाम का प्रयास सफल नहीं रहा।