jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

रहटगांव : 33 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हुई मौत, पत्नी छोड़कर चली गई 4 साल से था परेशान 

हरदा : रहटगांव थाना क्षेत्र में एक 33 वर्षीय युवक ने पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। और जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह युवक हृदयराम तंवर की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे रहटगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात लगभग 11 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

 

मृतक की पहचान हृदयराम तंवर के रूप में हुई है। हृदयराम की मां ने बताया कि बेटे की शादी 6 साल पहले हुई थी। कुछ समय बाद उसकी पत्नी बेटे को लेकर उसे छोड़कर चली गई थी। तब से वो इसी बात को लेकर परेशान और दुखी रहता था।