jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

राहुल गांधी का बेंगलुरु प्रदर्शन 8 अगस्त तक स्थगित

बेंगलुरु। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ बेंगलुरु में होने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। अब यह प्रदर्शन 5 अगस्त की जगह 8 अगस्त को किया जाएगा। यह निर्णय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सहयोगी शिबू सोरेन के निधन के चलते राज्य में घोषित शोक को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

- Install Android App -

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा, कि शिबू सोरेन कांग्रेस के पुराने और भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार के कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ा दी है। यह प्रदर्शन बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अगुवाई राहुल गांधी स्वयं करेंगे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी इस विरोध में भाग लेंगे।

यहां बताते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट पर वोट चोरी हुई थी, जिससे उनकी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि उनके पास 100 प्रतिशत सबूत हैं कि चुनाव आयोग ने वोटरों की फर्जी एंट्री की अनुमति दी, जिससे नतीजे प्रभावित हुए। अब कांग्रेस 8 अगस्त को बेंगलुरु में इस मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन कर चुनाव आयोग पर दबाव बनाने की तैयारी में है।