jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

संसद गेट पर राहुल-प्रियंका ने फाड़े एसआईआर पोस्टर, डस्टबिन में डाला

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार में चल रहे स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन (एसआईआर) यानी वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए।

- Install Android App -

एसआईआर के विरोध में विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर नए संसद भवन के मकर द्वार तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के अंत में मकर द्वार पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एसआईआर लिखे पोस्टरों को फाड़कर प्रतीकात्मक डस्टबिन में डाल दिया। इस दौरान मोदी सरकार हाय-हाय के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, कि हम बिहार में चल रही वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया के खिलाफ लड़ रहे हैं, क्योंकि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक जनता को न्याय नहीं मिलता। गौरतलब है कि बिहार में एसआईआर को लेकर चौथे दिन भी राजनीतिक घमासान जारी है। विपक्ष इसे सरकार द्वारा मतदाता सूची में मनमाने फेरबदल की साजिश बता रहा है, जबकि सरकार का दावा है कि यह केवल सुधारात्मक प्रक्रिया है।