मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार आज 3 अक्टूबर को प्रदेश में मिला-जुला मौसम रहेगा। दिन में तेज धूप और हल्की उमस रहेगी, जबकि सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होगा।
तापमान का हाल-
प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 21°C के आसपास रहेगा। आसमान साफ से लेकर आंशिक बादल वाला रहेगा। बीती रात सबसे ठंडा अमरकंटक रहा जहाँ पारा 17.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि भोपाल, उज्जैन में 18 डिग्री रहा।
IMD का अलर्ट – इन जिलों में भारी बारिश-
IMD ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और ट्रफ लाइन सक्रिय होने से पूर्वी और दक्षिणी MP में भारी बारिश की संभावना है।
3 अक्टूबर को येलो अलर्ट वाले जिले
बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली ।
जिला-वार आज का अनुमान
*मध्य MP (भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा)– आसमान साफ, अधिकतम 31-33°C, न्यूनतम 23-24°C रहेगा।
मालवा-निमाड़ (इंदौर, उज्जैन, धार, रतलाम)- मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ, खरीदारी और घूमने के लिए अनुकूल रहेगा आज का दिन।
महाकोशल-विंध्य (जबलपुर, रीवा, सतना)– हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।
मानसून कब विदा होगा….?
IMD के मुताबिक अब तक ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर समेत 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।
(*स्रोत- IMD Bhopal*)

