ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन 9 अगस्त को  मां नर्मदा मंदिर में यज्ञोपवीत धारियो... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे साल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं व्लादिमीर पुतिन 'पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधारेंगे' नर्मदापुरम पुलिस का अनोखा अभियान जंगल में मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला हुई मौत कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग भारत को भी अमेरिका पर लगाना चाहिए 50% टैरिफ: थरूर बड़ी खबर: दो दिनों के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा Harda: गैस एजेंसी मामले में मुशर्रफ की अग्रिम जमानत निरस्त! मासूमों की मंडी चलाने वाली 'लुटेरी दुल्हनें' बेनकाब

Ranbir-Alia: पहली बार दुनिया के सामने आईं रणबीर-आलिया की बेटी राहा : रणबीर-आलिया ने फैंस को दिया क्रिसमस का तोहफा

Christmas Day: सोमवार को रणबीर और आलिया कपूर फैमिली के एनुअल क्रिसमस लंच में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कपल ने पहली बार मीडिया के सामने बेटी राहा के साथ पोज दिए। राहा के पैपराजी के सामने आने से सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है। लंच पर पहुंचते ही रणबीर ने पहले पैपराजी को इनफॉर्म किया कि वो राहा को पोज देने के लिए लेकर आ रहे हैं। इसके बाद वो और आलिया बेटी के साथ पोज कैप्चर करने के लिए पैप्स के सामने आए। राहा को देखकर पैप्स भी एक्साइटेड हो गए। उन्होंने राहा को क्रिसमस विश किया। इस दौरान राहा ने भी पैरेंट्स के साथ क्यूट पोज दिए। राहा व्हाइट और पिंक ड्रेस के साथ रेड वेलवेट शूज पहने नजर आईं। वो एक दम बेबी सेंटा जैसी लग रही थीं। राहा के पोज देखकर फैंस भी खुश हो गए। सोशल मीडिया पर राहा की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। फैंस राहा की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी राहा को दुनिया के सामने पेश करके फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। राहा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। फैंस राहा को लेकर काफी उत्साहित हैं।