jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

समारोह पूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस!  आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

हरदा। गणतंत्र दिवस आगामी 26 जनवरी को जिले में समारोहपूर्वक बनाया जाएगा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति की भावना पर केन्द्रित रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर अपने जिला व खण्ड स्तरीय कार्यालयों में ध्वज संहिता का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था करें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा व श्री संजीव नागू तथा एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि नेहरू स्टेडियम में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों और लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान शॉल व श्रीफल प्रदान कर किया जाए। उन्होने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के नाम अपर कलेक्टर कार्यालय में 22 जनवरी तक आवश्यक रूप से भिजवा दें।

बैठक में उन्होने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की बैठक व्यवस्था, परेड व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, पेयजल व्यवस्था, एम्बूलेंस व्यवस्था व संदेश वाचन के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों की प्रभात फेरी आयोजित की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रमुख विभागीय अधिकारियों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभागीय गतिविधियों व उपलब्धियों का प्रदर्शन करने वाली झांकियां तैयार कराने के लिये भी कहा। उन्होने पुरस्कार वितरण व्यवस्था एवं मंच संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये भी कहा।