jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

RTI में पूछा-कब हुआ श्री कृष्ण का जन्म और कहां-कहां की लीलाएं, प्रशासन भी हैरान

मथुराः मथुरा प्रशासन उस समय हैरत में पड़ गया जब छत्तीसगढ़ के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनके गांव, उनके द्वारा ब्रज की लीलाओं आदि के संबंध में कई जानकारियां मांगी। प्रशासन को नहीं सूझ रहा है कि क्या जवाब दिया जाए। फिलहाल उनके सवाल को पेंडिंग में डाल दिया गया है। बिलासपुर के गुमा गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता जैनेन्द्र कुमार गेंदले ने मथुरा प्रशासन को जनसूचना अधिकार अधिनियम-2005 के तहत 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर भेजा है। जिसमें पूछा गया है कि विगत 3 सितंबर को देश भर में जन्माष्टमी पर अवकाश घोषित कर भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। कृपया उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाए। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या वे सच में भगवान थे? और थे, तो कैसे? भगवान कृष्ण का गांव कौन सा था? उन्होंने कहां-कहां लीलाएं कीं। उनके इन सवालों के बाद एडीएम रमेश चंद्र का कहना है कि हिंदू धर्म से संबंधित ग्रंथों, पुस्तकों आदि में इस प्रकार के वर्णन मौजूद हैं कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में तत्कालीन शौरसेन (जिसे वर्तमान में मथुरा के नाम से जाना जाता है) में हुआ था। उन्होंने यहां के राजा कंस का वध करने के पश्चात द्वारिका गमन से पूर्व पग-पग पर अनेक लीलाएं की थीं।