jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

मां के फोन से इंस्टाग्राम चलाया और कर ली आत्महत्या

इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक 15 साल के बच्चे ने इंस्टाग्राम चैट के बाद अपने घर में सुसाइड कर लिया। पुलिस का इस मामले में शक तब गहराया जब मौत से कुछ समय पहले उसने अपने दोस्त को किए इंस्टा चैट डिलीट कर दिए थे।

चैट डिलीट होने के खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन इंदौर में ये इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले इंदौर के ही एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 13 साल के बच्चे ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन गेम में रुपए हार जाने के बाद इस तरह का कदम उठाया था।

- Install Android App -

मां के फोन से चलाता था इंस्टाग्राम

दरअसल, एरोड्रम थाना क्षेत्र के अहिल्या नगर में रहने वाले वेदांत त्रिवेदी ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वेदांत 9th क्लास का छात्र था और वह पढ़ाई में काफी होशियार था। वहीं, घटना के समय उसके पिता राजेश पूजा पाठ का सामान खरीदने के लिए बाहर गए हुए थे और मां कुछ घर पर काम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक वेदांत सोशल मीडिया चलाने के लिए अपनी मां के फोन का ही इस्तेमाल करता था. जब काफी देर तक कमरे से नीचे नहीं आया, तो मां उसे बुलाने पहुंची, जहां वह मृत मिला।