jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

S-400 डील होते ही बदले अमेरिका के तेवर

भारत और रूस के बीच शुक्रवार को हुई S-400 डील पर अमेरिका के तेवर नरम पड़ गए हैं। यूएस ने इस पर बेहद सधी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंध लगाने का मकसद रूस को उसके घातक बर्ताव के लिए दंडित करना है और रूस के डिफेंस सेक्टर में पैसे के प्रवाह को रोकना है।

अमेरिकी दूतावासकी प्रवक्ता जेन्नी ली ने कहा, रूस पर प्रतिबंध लागू करने का मकसद अपने सहयोगियों और पार्टनरों की सैन्य क्षमताओं को डैमेज करना नहीं है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह के प्रतिबंध के फैसले को पूर्वाग्रह नहीं बना सकते हैं।

अमेरिका पिछले कई दिनों से रूस से किसी भी तरह की रक्षा खरीद करने पर भारत को प्रतिबंध लगाने की धमकी दे रहा था। हालांकि अमेरिकी धमकियों के बाद भी भारत ने रूस के साथ S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता किया। S-400 मिसाइल प्रणाली डील से पहले माना जा रहा था कि अमेरिका इसको लेकर नाराज हो जाएगा। लेकिन डील होने के बाद अमेरिका के तेवर बदल गए।

- Install Android App -

दरअसल, काउंटरिंग अमेरिकाज एडवाइजरीज थ्रू सैंक्सन्स एक्ट (CAARSA) के तहत अमेरिका ने भारत पर किसी भी तरह की रक्षा खरीद पर रोक लगा रखी है। इसके चलते माना जा रहा था कि भारत द्वारा रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने पर अमेरिका नाराज हो सकता है। लेकिन शाम होते-होते अमेरिका के रुख में नरमी देखने को मिली।

बता दें कि भारत ने अमेरिका की धमकियों के बावजूद शुक्रवार को रूस के साथ S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साझा प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

भारत S-400 के तहत रूस से 5 मिसाइल डिफेंस सिस्टम सेट खरीदेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय वार्ता के बाद नई दिल्ली में इस डील पर साइन किए। बता दें कि भारत और रूस के बीच कुल 8 समझौते हुए हैं और दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को ही हैदराबाद हाउस में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई।