jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

टिमरनी: भादुगांव स्थित गौमुख मठ श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से संत महंतों का हुआ आगमन ! 

टिमरनी: आज ग्राम भादुगांव स्थित गौमुख मठ श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से संत महंतों का आगमन हुआ।

जिनका भव्य स्वागत सत्कार मठ के मंहत ओमकार जी महाराज एवं ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर किया। फलाहार एवं भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमे संतों ने महाप्रसादी का आनंद लिया।

- Install Android App -

राम जन्मभूमि मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अयोध्या से पधारे महंत श्री देवेंद्र जी महाराज बड़ी जगह दशरथ महल, रसिक पीटाधीस्वर जन्मजय जानकी घाट बड़ा स्थल, मानसमंजुल। दास जी महाराज लखनऊ एवं राम लखन दास जी महाराज जबलपुर ने बताया कि वे मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले हैं एवं ओंकारेश्वर दर्शन के पश्चात महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग दर्शन को उज्जैन पहुंचेंगे।

संतों ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए बताया कि गौमुख मठ काफी पुराना है एवं पूर्व महंत का अयोध्या से गहरा संबंध रहा वहीं वर्तमान महंत ओमकार दास जी महाराज भी रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े हुए थे। साथ ही गौमुख मठ को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया है।

अपनी नर्मदा परिक्रमा के उद्देश्य के संदर्भ बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सनातन धर्म के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना एवं जनमानस को सनातन के प्रति जागृत करना है अंत में महंत ओमकार दास जी ने शाल श्रीफल एवं दक्षिणा देकर संतों की विदाई की।