jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

SC/ST एक्ट: HC ने सरकार से पूछा, CM ने बयान दिया था ‘बिना जांच गिरफ्तारी नहीं होगी’?

ग्वालियर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एससी-एसटी एक्ट को लेकर दिए बयान पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने कहा,’सरकारी वकील ये बताएं कि क्या मुख्यमंत्री ने ऐसा कोई बयान दिया है कि मध्यप्रदेश में एससी-एसटी एक्ट के मामलों में जांच के बिना गिरफ्तारी नहीं की जाएगी?’

4 अक्टूबर को होगी मामले की सुनवाई
मामले की अगली सुनवाई चार अक्टूबर को होगी, जिसमें एसपी रैंक के अधिकारी को शपथ पत्र पर जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Install Android App -

बालाघाट में 20 सितंबर को दिया था बयान
बता दें कि प्रदेशभर में एससी एसटी को लेकर हो रहे आंदोलनों के बीच 20 सितंबर को सीएम शिवराज ने बालाघाट जिला मुख्यालय में अपने एक बयान में कहा था कि ‘एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत जांच के बगैर गिरफ्तारी नहीं होगी’। सीएम ने ट्वीटर के जरिए भी इसकी जानकारी दी।

प्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री का यह सैद्धांतिक निर्णय है। राज्य सरकार इस मसले पर प्रारंभिक जांच किए जाने का प्रशासनिक फैसला कर सकती है।