सिवनी मालवा के पत्रकार के के यदुवंशी पर शासकीय कार्य में बांधा का फर्जी केस वापस लो ,पत्रकारों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन!
नर्मदा पुरम: सिवनी मालवा के पत्रकार के के यदुवंशी के खिलाफ नगर पालिका सीएमओ सिवनी मालवा द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पैदा करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया है। जिसको लेकर आज नर्मदा पुरम पत्रकार संघ द्वारा इटारसी के स्तंभ चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही एसडीएम टी प्रतिक राव को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित प्रेषित किया है। नर्मदापुरम पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज वापस हो इसको लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम टी प्रतिक राव को सौपा है।इस अवसर पर इटारसी के पत्रकार विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।
