MakdaiExpress24 हरदा । शहर में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति दुर्गावाहिनी हरदा द्वारा आगामी मंगलवार को भव्य शक्ति संचलन और सामूहिक दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार
दुर्गावाहिनी शक्ति संचलन का कार्यक्रम मंगलवार, 6 अक्टूबर समय सुबह 9 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर, छोटा भवन, सब्जी मंडी, हरदा मे किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति में आत्मरक्षा, अनुशासन और संस्कार का जागरण करना है। कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन के साथ सैकड़ों बहनों द्वारा एक साथ दुर्गा चालीसा का पाठ किया जाएगा।
दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका ने सभी माताओं-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में केसरिया परिधान में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
> “आइए, दुर्गावाहिनी के साथ शक्ति, साहस और अनुशासन का संकल्प लें!”
आयोजको द्वारा सभी से कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचने का आग्रह है।

