jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कार का लॉक तोड़ते थे चोर, बिजली काटकर करते थे वारदात, महिला की मदद से ... MP Weather Update: 12 अगस्त बुधवार को मप्र में भारी बारिश का अलर्ट, हरदा-नर्मदापुरम-बैतूल में अति भा... भोपाल में भारी बारिश-जलभराव के कारण 12 अगस्त को सभी स्कूल बंद, कलेक्टर के आदेश पर अवकाश घोषित नर्सर... ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना, नपा नेता प्रतिपक्ष को पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की!

Harda: हरदा नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भाजपा नेताओं ने सिटी कोतवाली में देर रात शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने अमर रोचलानी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर ने आरोप लगाया कि रोचलानी ने पहले भी इस तरह की पोस्ट कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर चुके।

उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ-साथ बीएनएस की धारा 152 के तहत राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

 

- Install Android App -

थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देर रात भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा 232 और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया।

नेता प्रतिपक्ष बोले-माफी मांग ली

वहीं मामले में कांग्रेस नेता रोचलानी का कहना है कि मेरे पास फेसबुक पर एक पोस्ट आई थी, जिसे फारवर्ड किया था। उसे डिलीट कर माफी भी मांग ली है।