jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

Shivpuri News : सड़क किनारे युवक का मिला शव, स्वजनों ने सड़क पर शव रख किया चक्काजाम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के करारखेड़ा गांव में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला | शव के साथ पास ही उसकी बाईक भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप दिया स्वजनों ने शव को लेकर वहीं चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने शीघ्र कार्यवाही भरोसा दिया तब जाकर स्वजन वहां से हटें।

स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार हजरत लोधी निवासी मजरा खोर आयु 32 वर्ष शनिवार को घर से खेत पर जाने के लिए निकला था और रविवार की सुबह गांव में सड़क किनारे उसका शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमा्र्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई जसवंत ने आरोप लगाया कि उसके भाई के गांव मनोज प्रजापति से एक दिन पहले ही विवाद हुआ था।और हजरत रात में खेत पर जाता है और इस बात की जानकारी मनोज को थी।संभव है कि उसी ने लोहे की रोड से हमलाकर उसकी हत्या की है।

पुलिस ने संदिग्ध से भी की पूछताछ

पुलिस ने संदेह के आधार पर संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया इधर पीएम रिपोर्ट के बाद पूरी बात का खुलासा हो पायेगा। अभी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। प्रभारी शिवसिंह यादव का कहना है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। यदि हत्या जैसी बात सामने आएगी तो उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।