jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम के कलाकार का कमाल : 'झालमुड़ी' के दानों से बनाई PM मोदी की तस्वीर राहगीरों के लिए बना आधुनिक प्याऊ लापता, HC ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, हाईवे जाम पर नेताओं पर कार्रवाई लोक अदालत में टूटते रिश्ते जुड़े, 3 जोड़ों ने लिया साथ निभाने का प्रण मध्य प्रदेश के गांवों की बदलेगी तस्वीर, वृंदावन ग्राम योजना की खास बातें... जांच में हुआ खुलासा : 20 लाख की चोरी कर प्रेमिका संग भागा युवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में तैयार हो रहा हीट प्रूफ पाथ-वे ब्रिज विवाद में सस्पेंड इंजीनियर्स की बहाली, मंत्री के नोटशीट निर्देश से हुआ फैसला 23 साल पुराने आदेश पर सवाल, हिंदू पक्ष ने पूछा—ना वजूखाना, ना मीनार, फिर मस्जिद कैसे? पटना में तेज आंधी बारिश से 9 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 जिलों में अलर्ट जारी

हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!

हंडिया।धार्मिक नगरी हंडिया के बस स्टैंड मार्केट में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अब दुकानदारों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। समस्या से परेशान व्यापारियों ने कलेक्टर हरदा के नाम तहसीलदार हंडिया के माध्यम से आज आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कुछ व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों के सामने कई फीट तक टीन शेड बढ़ाकर उस पर सामान (कुरकुरे व अन्य पाउच) लटका दिए गए हैं, जिससे पूरा बाजार क्षेत्र अव्यवस्थित हो गया है। इसका सीधा असर छोटे दुकानदारों के व्यापार पर पड़ रहा है और उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

आवेदन में बताया गया कि यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु आवागमन करते हैं। संकरे मार्ग और अव्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष पर्व, अमावस्या और धार्मिक आयोजनों के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

दुकानदारों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था, जिसमें मामूली जुर्माना लगाया गया, लेकिन बड़े स्तर पर किए गए अतिक्रमण पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

- Install Android App -

प्रमुख मांगें:

बस स्टैंड मार्केट में किए गए टीन शेड अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए।

बाजार क्षेत्र को सुव्यवस्थित कर श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए। छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर बाजार में व्यवस्था बहाल की जाए।