jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल को जल्द ही मिलेगा चौथा निशातपुरा रेलवे स्टेशन विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, CM मोहन यादव बोले- अनुपूरक बजट से होगा हर वर्ग का कल्याण भोपाल में जल्द पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो, मिलेगी 7 दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा हरदा न्यूज़ : नियम विरूद्ध खनिज उत्खनन पर 9 करोड़ से अधिक की शास्ति अधिरोपित हरदा न्यूज़ : समर्थन मूल्य धान, ज्वार व बाजरा के उपार्जन हेतु 2 खरीदी केन्द्र स्थापित हरदा न्यूज़ : शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी दी जायेगी जानकारी भोपाल : सिविल अस्पताल में मशीन बंद होने पर भड़के कलेक्टर TMC विधायक हुमायूं का ऐलान: अब ममता सीएम नहीं रहेंगी हरदा न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम गोला में कार्यक्रम सम्पन्न सोना 182 रुपए ‎गिरा, चांदी में 1,362 रुपए की बढ़त

Sirali News : 26 सितंबर को तहसील कार्यालय का क्षेत्र के किसान करेगे घेराव, बर्बाद हो चुकी फसलों का सर्वे करने की मांग

सिराली : किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह के नेतृत्व में 26 सितंबर को युद्ध स्तर पर तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

- Install Android App -

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत शाह ने बताया की  प्राकृतिक आपदा से किसानो की फसल  बर्बाद हो चुकी।लेकिन अभी तक सर्वे नही हुआ।  श्री शाह ने कहा की  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  आचार संहिता लगने से पहले सर्वे करा कर 40 हज़ार रुपया प्रति एकड़ के हिसाब से किसानो के खाते मे तुरंत राहत राशि खाते मे जमा कराए।क्योंकि इस वर्ष सभी किसान बहुत ही गंभीर आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं ।

अभिजीत शाह ने किसानो से अपील की है ।
कल 26 सितंबर को सुबह तहसील कार्यालय सिराली का घेराव कर ज्ञापन दिया जाएगा। किसानो से अपील करते हुए श्री शाह ने कहा की हर गांव से कम से कम 50 किसान भाई अपने खेत से ख़राब हो चुकी अपनी फसल एवं अपने खेत की ऋण पुस्तिका एवं खसरे की फोटो कॉपी करा कर जरूर आए।
क्योंकि इस वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण फ़सल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। हमारी मांग है की 40 हजार रुपए एकड़ किसानो को राहत राशि मिले।