jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...

खातेगांव : माता–पिता की स्मृति में समाजसेवा — गोबिंद सिंह पटेल गुर्जर ने दिए ₹2 लाख 11 हजार, गुर्जर समाज छात्रावास खातेगांव में बनेगा नया कक्ष

खातेगांव। समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अंबाखाल निवासी गोबिंद सिंह पटेल गुर्जर ने अपने माता–पिता की स्मृति में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने पिताजी स्वर्गीय श्री रामबकश जी पटेल एवं माताजी श्रीमती नानी बाई पटेल की स्मृति में गुर्जर समाज छात्रावास खातेगांव में एक कक्ष निर्माण के लिए ₹2 लाख 11 हजार की राशि समाज ट्रस्ट को प्रदान की।

 

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण सिंह गुर्जर, न्यास समिति के अध्यक्ष गणेश बाबा, राधेश्याम गुर्जर, शिक्षक अनिल गुर्जर, भंवर सिंह गुर्जर, नानूराम यादव, शिवचरण यादव, राजू माल्या, शिवप्रसाद माल्या एवं रेवाराम यादव सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दानदाता के इस पुण्य कार्य की सराहना की।

 

- Install Android App -

समाजजनों का कहना था कि ऐसे दान से छात्रावास की सुविधाएँ बढ़ेंगी और समाज के छात्र–छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण मिलेगा। ट्रस्ट की ओर से दानदाता परिवार को शुभकामनाएँ दी गईं और विश्वास जताया गया कि यह कदम समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा।

 

गुर्जर समाज न्यास ट्रस्ट खातेगांव ने इस अवसर पर कहा कि समाज के सहयोग से ही छात्रावास की व्यवस्थाएँ और मजबूत होंगी तथा आने वाली पीढ़ियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।