jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार

मौसम: 22 जिलों में येलो अलर्ट, मानसून की दस्तक

IMD ने आज MP के 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना।

अलर्ट : आकाशीय बिजली गिरने का खतरा। पेड़-खंभों के नीचे न खड़े हों। खुले मैदान, खेत और जलाशयों से दूर रहें।

18 जून तक मानसून के आधिकारिक तौर पर MP में एंट्री की संभावना, लेकिन प्री-मानसून बारिश पूरे प्रदेश में शुरू।

निकाय चुनाव की तैयारी शुरू

मप्र सरकार ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए आयुक्त आरक्षण तय करेंगे। नगरीय विकास विभाग के आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट अपडेशन का काम भी शुरू किया।

रतलाम: अस्पताल के पास आग, एक हिरासत में

रतलाम में एमसीएच यूनिट बिल्डिंग के पास कचरे में आग लगी। दमकल ने काबू पाया, कोई जनहानि नहीं। आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति हिरासत में।

देवास: एंबुलेंस नहीं मिलने से लापरवाही उजागर

देवास जिला अस्पताल में गंभीर मरीज को रेफर करने के बाद भी 108 सेवा से एंबुलेंस नहीं मिली। परिजन एक घंटे तक भटकते रहे। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल। 975e

- Install Android App -

रीवा: सीआरपीएफ जवान के बैग से 15 लाख के गहने चोरी

गढ़ थाना क्षेत्र में NH-30 पर ढाबे पर रुकी बस से चोरी। बिहार निवासी सीआरपीएफ जवान नमित कुमार सिंह के बैग से करीब 15 लाख के सोने-चांदी के गहने गायब।

एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट आज

MPBSE आज शाम 4 बजे 10वीं की दूसरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। 1.66 लाख छात्र शामिल हुए थे। रोल नंबर से वेबसाइट पर रिजल्ट देखें।

कोटा-उज्जैन MEMU ट्रेन शुरू

नागदा, उज्जैन, कोटा रूट के यात्रियों को राहत। सांसद अनिल फिरोजिया ने नागदा से कोटा-उज्जैन MEMU को हरी झंडी दिखाई।

मोहन कैबिनेट की बैठक आज

CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। कृषि, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य क्षेत्र के अहम प्रस्तावों पर मंजूरी संभव। सामाजिक-धार्मिक संगठनों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रोत्साहन की नीति पर चर्चा।

राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल तेज

MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मुकाबला रोचक। कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक/तेलंगाना शिफ्ट करने की चर्चा। BJP के पास 48, जीत के लिए 58 चाहिए। कांग्रेस के पास 62 विधायक। क्रॉस वोटिंग रोकने की कोशिश।