jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें

INDIA गठबंधन में खटास : सहयोगी दलों ने कांग्रेस को ‘बड़ा दिल दिखाने और सबको साथ लेकर चलने’ की नसीहत दी। CPI(M) ने कहा कांग्रेस के गठबंधन तोड़ने से चिंता है।

TMC में बगावत तेज : ममता बनर्जी की पार्टी के 20 सांसदों ने दिल्ली में ‘गुप्त ठिकाने’ पर सीक्रेट मीटिंग की। सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी छोड़ी, बोले- ‘सत्ता का नशा दिमाग पर हावी था’।

कर्नाटक संकट : CM सिद्धारमैया का इस्तीफा तय माना जा रहा है। दिल्ली से लौटते ही बोले- ‘मैं इस बारे में कल बोलूंगा।

राजौरी में ऑपरेशन : जम्मू-कश्मीर के राजौरी के जंगलों में घिरे आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन छठे दिन और तेज। सेना, पुलिस और CRPF ने सुरक्षा घेरा कसा।

विशाखापट्टनम हादसा : स्टील प्लांट में पिघले स्टील का रिसाव होने से 8 लोगों की मौत।

गाजीपुर एनकाउंटर पर सियासत : योगी के मंत्री संजय निषाद ने ही पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, राजनीतिक नुकसान की चेतावनी दी।

- Install Android App -

शादी से पहले संबंध : SC ने कहा- ‘शादी से पहले शारीरिक संबंध किसी के चरित्र पर दाग नहीं’।

लंबित मामले : जस्टिस अमानुल्लाह बोले- ‘लंबित मामलों के लिए सिर्फ जजों को दोष नहीं दे सकते’, निचली अदालतों में रोज सैकड़ों केस लिस्ट होते हैं।

तमिलनाडु : CM बने ‘थलापति’ जोसेफ विजय ने PM मोदी से पहली मुलाकात की। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की मांग की। TVK ने अपने 108 विधायकों को खरीद-फरोख्त रोकने के लिए होटल में ठहराया।

मध्य प्रदेश : सीधी में 12 महीने में 53 महिलाओं की प्रसव के दौरान मौत, मातृ मृत्यु दर ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोली।

असम : मानस नेशनल पार्क में सेवा दे चुके हाथी ‘प्रमिला’ और ‘पूर्णिमा’ को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर रिटायर किया गया।

एयर इंडिया : उड़ान के 8 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी फ्लाइट, 230 यात्री हवा में फंसे रहे।

ओमान हादसा : तेल टैंकर में आग, 24 भारतीय सवार थे। सरकार बोली- सभी सुरक्षित।