jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी हरदा न्यूज़ : 15 वर्षीय किशोरी से 22 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की भोपाल में इलाज के दौरान...

आरबीआई के फैसले के बाद शेयर बाजार में आई ‎गिरावट

मुंबई। भारतीय ‎रिजर्व बैंक (आरबीआई) संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति एमपीसी ने रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर बनाए रखने का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद बुधवार को सेंसेक्स लगभग 116 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि एनएसई निफ्टी50 इंडेक्स 50 अंक की गिरावट के साथ 24,600 के स्तर पर आ गया। आरबीआई की एमपीसी ने सर्वसम्मति से ब्याज दरों को यथावत रखने और मौद्रिक रुख को न्यूट्रल बनाए रखने के पक्ष में मतदान किया। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कोर महंगाई दर 4 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।

- Install Android App -

उन्होंने यह भी बताया कि सामान्य से बेहतर दक्षिण-पश्चिम मानसून और अन्य अनुकूल परिस्थितियां देश की आर्थिक वृद्धि को समर्थन देना जारी रखे हुए हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक नई चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह अगले 24 घंटों में टैरिफ में ‘काफी भारी’ बढ़ोतरी करेंगे क्योंकि भारत रूसी तेल खरीद रहा है। ट्रंप ने आगे कहा कि भारत “एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं है। वहीं वॉल स्ट्रीट के साथ एशियाई शेयर बाजार में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। कमजोर अमेरिकी आंकड़ों से पता चला कि टैरिफ से आर्थिक गतिविधियों और आय पर नुकसान हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.61 प्रतिशत बढ़कर 8,824 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस बीच, जापान का निक्केई 225 0.12 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.64 प्रतिशत नीचे रहा। अमेरिका में मंगलवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशकों ने टैरिफ संबंधी चिंताओं और सेवा क्षेत्र के निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों पर विचार किया। तकनीक-प्रधान नैस्डैक कंपोजिट 0.65 प्रतिशत गिरा। ब्रोडर एसएंडपी 500 0.49 प्रतिशत गिरा, और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.14 प्रतिशत कमजोर हुआ।