jhankar
ब्रेकिंग
रात 10:00 बजे : भीलट बाबा मेले में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी,  सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, लोगों ने प... हंडिया : एएसआई देवकरण उईके के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब! स्टाफ सहित शुभ चिंतकों ने दी बधाई। रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

वै‎श्विक बाजारों के कमजोर संकेतों से शेयर बाजार में ‎गिरावट

मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और घरेलू स्तर पर बैंकिंग व आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। हालांकि गिरावट सीमित रही, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ 77,319 पर खुला, जबकि शुरुआती कारोबार में यह मामूली सुधार के साथ लगभग 77,383 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं ‎निफ्टी 50 भी कमजोर रुख के साथ 23,909 पर खुला और बाद में हल्की गिरावट के साथ 23,944 के आसपास ट्रेड करता नजर आया। बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली रही।

- Install Android App -

पिछले कारोबारी सत्र में आई तेज तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना बेहतर समझा। इसके अलावा आईटी सेक्टर में भी दबाव देखने को मिला, क्योंकि निवेशक आगामी तिमाही नतीजों से पहले जोखिम लेने से बच रहे हैं। गौरतलब है कि बुधवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा से वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीद जगी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 4 प्रतिशत तक उछलकर बंद हुए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट किसी बड़े ट्रेंड बदलाव का संकेत नहीं है, बल्कि इसे एक सामान्य करेक्शन के रूप में देखा जा सकता है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक संकेतों और कॉरपोरेट नतीजों पर निर्भर करेगी।