jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी 17 जनवरी को आएंगे इंदौर, दूषित पानी से पीड़ित और मृतकों के परिजनों से मिलेंगे इंदौर में 10 दिन पूरी तरह बंद रहेगी मेट्रो बड़वानी : CBI ने सेंधवा में कई ठिकानों पर मारा छापा, खुलेंगे कई राज कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण 15 जनवरी से 15 मार्च तक बंद इंदौर में यात्रियों ने बचाई जान, टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस थाईलैंड में भीषण रेल हादसा: हाई-स्पीड प्रोजेक्ट की क्रेन ट्रेन पर गिरी, 22 यात्रियों की मौत सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल हंडिया : मां नर्मदा माई के आंचल में उतरेगी भक्ति की अविरल धारा, जयंती पर दो दिन गूंजेगा हर-हर नर्मदे... सावधान! खुशियों के आसमान में 'कातिल' मांझे का साया: तीन इमली ब्रिज पर युवक का गला कटा, हालत गंभीर मकर संक्रांति 2026: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और अपनों के लिए खास शुभका...

सफलता की कहानी: हिमांशु ने पशु आहार निर्माण का व्यवसाय शुरू किया, घर में आई खुशहाली

हरदा / उद्यानिकी विभाग की ‘‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना’’ के तहत ऋण लेकर हरदा जिले के टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम सोडलपुर निवासी हिमांशु पटेल ने पशु आहार तैयार करने का व्यवसाय प्रारम्भ किया, जिससे भरपूर आय होने लगी है और हिमांशु आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गया। अब उसका परिवार बहुत खुश है।

- Install Android App -

सोडलपुर निवासी हिमांशु पटेल पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते थे लेकिन पूंजी के अभाव में ऐसा नहीं कर पा रहे थे। खेती किसानी और पशुपालन की पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण वो इसी क्षेत्र से जुड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहते थे। उद्यानिकी विभाग की ‘‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना’’ के तहत हिमांशु ने ऋण के लिये आवेदन कर दिया। कुछ ही दिनों में पशु आहार तैयार करने के व्यवसाय के लिये परियोजना लागत 12.50 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत हो गया।

जिसमें 4.37 लाख रूपये की अनुदान राहत उन्हें मिल गई। पशु आहार तैयार कर पेकिंग में विक्रय होने लगा और धीरे-धीरे व्यवसाय स्थापित हो गया। अब हिमांशु पशु आहार के इस व्यवसाय से सभी खर्चे निकालकर हर माह लगभग 50-60 हजार रूपये महीना आसानी से कमा लेता है, जिससे परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह हो जाता है।