हरदा : आज दिनांक 28 मार्च 2026 को कलेक्टर हरदा श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशों के परिपालन में राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल जिसमे राजस्व से एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, कृषि विभाग एसडीओ सुश्री रचना पटेल , कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गा निगवाल एवं अनिल मलगया शामिल थे,
ने खाद बीज विक्रेतायो के विक्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण में गुर्जर कृषि सेवा केन्द्र एवं प्रशांत एग्रो सेंटर हरदा के उर्वरक एवं पेस्टीसाइड विक्रय संबंधित दस्तावेज जांचे गए ।
साथ ही गुर्जर कृषि सेवा केंद्र से एम ओ पी एवं सिंगल सुपर फास्फेट के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए ।

