jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

हरदा: एम डी ड्रग्स केस में जेल में बंद आरोपी बेड़ी सरपंच की मौत, परिजनो ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखे वीडियो

 

हरदा। जिला जेल में मंगलवार सुबह एनडीपीएस मामले में एक सप्ताह से बंद 63 वर्षीय कैदी की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पुलिस पर उसके पिता को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, जिले के बैड़ी गांव निवासी रामदयाल पिता मनसाराम विश्नोई (63) सहित तीन लोगों को 28 दिसंबर को सिविल लाइन थाना पुलिस ने 53 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। तीनों को जेल भेज दिया था। तभी से तीनों हरदा जिला जेल में बंद थे।

इसके बाद आज मंगलवार सुबह जेल में आरोपी रामदयाल विश्नोई को उल्टी और सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद कर्मचारी जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में शव के पीएम के दौरान बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और अन्य लोग जमा हो गए।