jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज

12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे, हरणगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

अनिल उपाध्याय  खातेगांव 

देवास जिले के हरणगांव थाना अंतर्गत एक गांव की  12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हरणगांव थाना प्रभारी शुभम परिहार ने मीडिया को बताया कि 26 अगस्त 2024 के रात करीब 9.00 बजे की बात है बालिका अपने घर  आंगन में बैठकर बर्तन धो रही थी और बालिका की मां घर के अंदर खाना बना रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला धर्मेंद्र टांकिया आया और बालिका का मुंह दबाकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। बालिका के चिल्लाने पर उसकी मां को आवाज सुनाई दी। बालिका की मां दौड़कर बाहर गई । मां को आता हुआ देखकर आरोपी धर्मेंद्र बालिका को छोड़कर भाग गया। बालिका की रिपोर्ट पर थाना हरणगांव पर धारा 64(1),65(1),137(2) BNS एवं 3/4 pocso act me मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की तलाश के लिए श्री संपत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक महोदय देवास, श्री आकाश भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौद,श्री केतन अदलक एसडीओपी महोदय कन्नौद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

- Install Android App -

आरोपी धर्मेंद्र टांकिया को 28 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे कन्नौद जेल दाखिल किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने मे शुभम सिंह परिहार थाना प्रभारी थाना हरणगांव आरक्षक संदीप मेवाडा सैनिक संदीप तोमर साइबर सेल से सचिन की महत्वपूर्ण भुमिक रही।