jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

ठग का कारनामा: मृत व्यक्ति ने मेसेज कर हाल चाल पूछा और 30 हजार की डिमांड की! ग्वालियर में आया एक अनोखा मामला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर।शहर मे एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया जहां एक आधिकारी को फोन पर मेसेज से पहले हाल चाल पूछा गया और उनसे रुपयों की मांग की गई।जिस व्यक्ति ने मांग की उनकी 4 साल पहले मौत हो गई।

अधिकारी समझ गए की कोई उनसे ठगी कर रहा है,और वे सावधान हो गए और ठगी से बच गए।

ग्वालियर में पदस्थ एक राजस्व अधिकारी के होश उस समय उड़ गए जब उनके मोबाइल पर एक ऐसे व्हाट्स एप नंबर का मैसेज आया जो अब दुनिया में नहीं है, उन्हें लगा ये नंबर अभी मौजूद होगा तो मैसेज आ गया होगा, ये नंबर था पूर्व SDM राघवेन्द्र पाण्डेय का जिनकी मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी।

- Install Android App -

हालचाल पूछे फिर मांगे 30 हजार रुपये

मैसेज करने वाले ने पहले हाल चाल पूछे, फिर उसने अपनी असली चाल चली फिर  साइबर ठग ने ग्वालियर में पदस्थ SLR (अधीक्षक भू अभिलेख विभाग) रविनंदन तिवारी से पैसों की डिमांड शुरू कर दी, मैसेज भेजने वाले ने 30 हजार रुपये मांगे और जल्दी वापस करने की बात कही।

ठगी से बच गए राजस्व अधिकारी

रवि नंदन तिवारी को समझते देर नहीं लगी कि कोई उनके साथ ठगी की कोशिश कर रहा है क्योंकि उन्हें मालूम था कि SDM राघवेन्द्र पाण्डेय की मृत्यु हो चुकी है वो पैसों की डिमांड कैसे कर सकते हैं? उन्होंने बहाना बनाया और फिर चैट को वायरल कर दिया। राजस्व अधिकारी तिवारी ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, उन्होंने कहा कि वे साइबर सेल में इसकी शिकायत कर रहे हैं, SLR रवि नंदन तिवारी ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगों से सावधान रहे और उनसे बात करते समय होश और समझदारी से का