हरदा : जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन 21 सितम्बर को होगी। वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबन्ध संचालक जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्या. हरदा ने बताया कि साधारण आमसभा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित हरदा के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी।
उन्होने बताया कि साधारण सभा के आयोजन हेतु निर्धारित समय पर गणपूर्ति होना अनिवार्य है। गणपूर्ति के अभाव में आमसभा आधे घंटे स्थगित करने के पश्चात पुनः 12ः30 बजे से उसी स्थान पर आयोजित होगी।

