jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

बेटी की मृत्यु पर मिली थी मजदूर महिला को आर्थिक राशि, खेत मालिक ने डकारी: आदिवासी महिला से अंगूठा लगाकर FD करवाने के नाम से किसान ने बैंक से निकाले 4 लाख, नहीं कराई FD ,बैंक में पता करने पर खुला राज, की उसके साथ हुआ धोखा! एसपी को 7 दिन पहले की थी शिकायत सिराली थाने में नहीं हुई FIR दर्ज

हरदा। सिराली थाना क्षेत्र में एक किसान ने अपने खेत में काम करने वाले मजदूर के साथ धोखाधड़ी की है।

पीड़ित महिला मजदूर ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि एक सप्ताह पहले हरदा एसपी को भी शिकायत की थी। उन्होंने सिराली टी आई को रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था।  लेकिन अभी तक मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। सिराली थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी। महिला ने बताया कि किसान भगवानदास पाल एवं उसकी पत्नी राजकुमारी पाल निवासी महेन्द्रगांव ने मुझे बहला फुसलाकर बैंक लेकर गया और कहा में 4 लाख रुपये की एफ.डी. करा दुगां कहा । में पढ़ी लिखी नहीं होने के कारण मेरे द्वारा अंगूठा लाकर पूरे चार लाख की राशि 3 दिन बाद दिनांक 03/06/2022 को ही निकाल ली। उसके बाद मुझे पता चला कि मेरे नाम से कोई FD नहीं करवाई। मैने किसान से कई बार रुपए मांगे लेकिन उसने मुझे नहीं दिया।परेशान होकर मैने हरदा पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की थी। लेकिन अभी भी न्याय नहीं मिला। इस संबंध में किसान से उसके मोबाइल पर उसका पक्ष जानने के लिए काल किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

 

क्या है। शिकायत आवेदन

प्रति,

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जी

जिला हरदा (म.प्र.)

विषयः-किसान भगवानदास पाल द्वारा मजदूर के साथ धोखाधड़ी करने बावत् ! 

महोदयजी,

- Install Android App -

विषय अतर्गत निवेदन है कि में आवेदिका श्रीमति सुनिता बाई काजले पति कमलसिंह काजले, उम-41 वर्ष निवासी ग्राम गेनाढाना पोस्ट-मोरगढी गाना सिराली तहसील-सिराली. जिला हरदा म.प्र. की निवासी है थाना सिराली के अंतर्गत में और मेरे पति सहित 3 बच्चे हम ग्राम महेन्द्रगांव में किसान /मालिक भगवानदास पाल पिता भागीरथ पाल निवासी ग्राम महेन्द्रगांव के यहां हम लोग विगत 4 वर्षा से उसके नीजि खेत में रहकर खेती किसानी मजदूरी करते थे। माह मार्च में मेरी बालिका कुमारी सलिता काजले जो कि ग्राम महेन्द्रगांव की नदी में नहाने गई थी।

 अचानक गहरे पानी में चली गई जिसकी डूबने से मौत हो गई जिसकी सूचना पुलिस याना सिराली में दी पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया पोस्ट माइन कराया जिसके चलते शासन दवारा सलिता काजले के 4 लाख रूपये सुनिता काजले के खाते में दिर्नाक 30/05/2022 को राशि डाली गई जो किसान भगवानदास पाल एवं उसकी पत्नी राजकुमारी पाल निवासी महेन्द्रगांव ने मुझे बहला फुसलाकर बैंक लेकर गया और कहा में 4 लाख रुपये की एफ.डी. करा दुगां में पढ़ी लिखी नहीं होने के कारण मेरे द्वारा अंगूठा लाकर पूरे चार लाख की राशि 3 दिन बाद दिनांक 03/06/2022 को ही निकाल ली।

 जिसकी जानकारी मुझे नहीं पता था बस हमे पैसे की आवश्कता पडी जब हम बैंक गए तो बैंक वालो ने बताया कि आपके खाते से पैसे तो दिनांक 03/06/2022 को पूरे ही निकाल लिये जब हमे पता चला कि किसान भगवानदास पाल ने ही पैसे निकाले हैं महोदय जी मेरे साथ धोकाधड़ी की गई निवेदन है कि भगवानदास पाल पर अतिशीघ्र कार्यवाही की जाये एवं उससे मुझे मेरी राशि दिलाई जाने की कृपा करें।

धन्यवाद

दिनांक – 08/07/2025

प्रार्थी

सुनीता बाई काजले पति कमल सिंह काजले गेनाढाना

, तहसील, सिराली, जिला हरदा