jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

कोटा: शादी के स्टेज पर लगी भीषण आग, दुल्हा- दुल्हन ने भागकर बचाई जान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कोटा। शहर मे सोमवार की शाम हुए हादसे की चर्चा बनी हुई है। हर इन्सान के जीवन मे विवाह को लेकर सुहाने सपने होते है मगर कोई घटना घट जाए तो जीवन भर के सदमे में बदल जाती है।

शहर मे एयरपोर्ट के सामने शुभम मेरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा आज लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

स्टेज पर थे दुल्हा दुल्हन अचानक लगी आग:

जानकारी के अनुसार हादसा कोटा एयरपोर्ट के सामने शुभम मैरिज गार्डन का है। जहां महावीर नगर विस्तार योजना के रहने वाले सीताराम सुमन के बेटे की शादी समारोह चल रहा था। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।कुछ लोग दुल्हा – दुल्हन को स्टेज पर बधाई दे रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग भोजन भी कर रहे थे कि अचानक स्टेज के पीछे से धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में उसने भयानक आग का रूप ले लिया।

दुल्हा- दुल्हन ने भागकर बचाई जान:

- Install Android App -

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.लेकिन अचानक आग लग गई जिससे भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने के लिए मैरिज गार्डन से बाहर भागे। दुल्हा- दुल्हन समेत सबसे पहले महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला गया।

दमकल को दी सूचना

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ साथ कोटा नगर निगम के एग्री संबंध विभाग की 6 फायरब्रिग्रेड घटनास्थल पर पहुंची.और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया.

सारा सामान जलकर हुआ खाक:

आग बुझाने में जुटे दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि मैरिज हॉल में सजावट का सारा सामान जलकर राख हो गया. परिसर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि स्टेज के पीछे तारों में स्पार्किंग के बाद यह भयानक हादसा हुआ. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टल गया।