मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का असर: खबर के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किए 4 कालोनाइजरों को नोटिस जारी किसी ने काटे बिना अनुमति पेड़, तो किसी ने काटे प्लाट
केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। शहर में कॉलोनाइजर के द्वारा कॉलोनी निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे पेड़ पौधों को अवैध तरीके से काट दिया गया था। जिसके बाद नगर कांग्रेस के द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौंपा गया था। जिसके बाद एसडीएम सरोज सिंह परिहार के द्वारा 4 कालोनाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए है। साथ ही 3 दिनों में जवाब माँगा गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है की “कांग्रेस कमेटी सि.मा. के कार्यकर्ताओं के संयुक्त हस्ताक्षर से ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है कि आप के द्वारा कॉलोनी में लगे हरे-भरे पेड बिना किसी सक्षम अनुमति के काटकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। अतः उक्त कारण बताओ सूचना पत्र का जबाब पत्र प्राप्ती के 03 दिवस में अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे, जबाब प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूद्ध नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होगें।
एसडीएम सरोज सिंह परिहार के द्वारा डॉ अनुराग अग्रवाल (हरदा रोड), द्वारका धाम सिटी (चतरखेड़ा रोड रेलवे गेट के पास), सौरभ अग्रवाल होशंगाबाद रोड पेट्रोल पम्प के पास तथा शहबाज आलम नंदरवाड़ा रोड को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए है। कुछ कालोनाइजर के द्वारा हरे भरे पेड़ों की कटाई तो कुछ के द्वारा अवैध रूप से बिना अनुमति प्लाट काटे गए हैं।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया की आईटीआई रोड पर अग्रवाल अनंता कॉलोनी का निर्माण हो रहा है। जिसमे आगे लगे पेड़ बिना किसी अनुमति काटे गए है जिसकी हमारे द्वारा ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की गई थी। जांच में पता चला है कि कॉलोनाइजर ने पेड़ काटने के लिए किसी भी विभाग से अनुमति नहीं ली। न तो नगर पालिका, न वन विभाग और न ही राजस्व विभाग से कोई स्वीकृति प्राप्त की गई।
इनका कहना है।
कालोनाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए है। साथ ही 3 दिनों में जवाब माँगा गया है।
सरोज परिहार SDM
सिवनी मालवा।

