हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी जैसे होगा। एसपी कलेक्टर को की शिकायत
हरदा। प्रति मंगलवार हरदा जिला जनसुनवाई में कई लोग अपनी फरियाद लेकर जिला कलेक्टर के पास पहुंचते है। आज दोपहर 12 बजे एक दंपत्ति कलेक्टर के पास पहुंचा। दंपत्ति की शिकायत पुत्रवधु को लेकर थी। पीड़ित दंपति अर्जुन बघेल ने बताया कि उसके बेटे का विवाह खंडवा जिले की एक लड़की से हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद बहु छोड़कर चली गई। कुछ दिनों बाद परिजनो के साथ समाज के लोगो के बीच दोनों पति पत्नी का तलाक हो गया। उसके बाद पिछले 1 महीने से बहु ओर उसके परिजन फोन लगाकर दो लाख रुपए की मांग कर रहे। बहु पैसे नहीं देने पर बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी जैसे करने का बोल रही है।
पीड़ित ने इसकी शिकायत हरदा एसपी ओर कलेक्टर इसके साथ ही महिला परिवार परामर्श ओर सिबिल लाइन थाने में की है। उन्होंने कहा कि बहु का कई युवकों के साथ फोटो मिले है। और उसके खाते में लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन भी हुआ है। उसकी भी जांच की मांग की है। इधर पीड़ित परिवार धमकी के बाद भयभीत है। क्योंकि उनका बेटा इंजीनियर है। जो मुंबई
में अकेला रहता है। उन्होंने कहा कि अगर बेटे को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार बहु ओर उसके परिवार के लोग होगे।
क्या है। शिकायत आवेदन
श्रीमान कलेक्टर महोदय
जनसुनवाई हरदा
विषयः- पुत्र वधु नीलम पिता देवराम द्वारा बेटे विशाल के साथ सोनम राजा रघवंशी जैसी हत्या करने की धमकी देने बावत्।
महोदय,
विनम्र निवेदन है, कि में आवेदक अर्जुन पिता गोकुल बघेले निवासी कुकरावद तहसील हरदा जिला हरदा का स्थाई निवासी होकर वर्षों से कृषिकरण कार्य करता आ रहा हूं।
यह, कि मेरे बेटे विशाल बघेले का विवाह नीलम पिता देवराज निवासी मोहद तहसील पुनासा जिला खंडवा के साथ 06/02/2025 को हिंदू रिती रिवाज से विवाह संपन्न हुआ था।
यह, कि शादी के 15 दिन वाद पुत्रवधु नीलम अपने मायके चले गये और फिर लौट कर नहीं आई। बेटा विशाल जब नीलम को लेने उसके घर गया तब उसने आने से साफ इंकार कर दिया और दूसरे प्रेमी के साथ रहने की मंशा जाहीर की।
यह, कि परिवार में काफी समझाइश के बाद भी पुत्रवधु नीलम नहीं मानी और अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कही और हमारे घर आने से मना कर दिया।
यह, कि पुत्रवधु नीलम ने आवेदक से कह, कि यदि राजी खुशी मुझे जाने नहीं दोगे तो में तुम्हारे बेटे विशाल को सोनम राजा रघुवंशी जैसा कांड कर दूंगी न तुम्हारा बेटा रहेगा और मेरी समस्या भी खत्म हो जाएगी।
यह, कि नीलम की बात से हम भयभीत हो गये और उसकी इच्छा अनुसार स्वैच्छा से तलाक लेकर अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहीं जिसपर हमने सहमति दे दी और एक हजार रुपये के स्टांप पर करीब दो माह पूर्व नीलम ने दिनांक 26/5/2025 को राजी खुशी से विवाह विच्छेद तलाक नामा एक दूसरे के पक्ष में लिख दिया तथा 90 हजार रुपये भी आवेदक द्वारा नीलम को समक्ष गवाहों के दिये गये थे।
यह, कि विगत दिनों नीलम के भाई सतीश का फोन आया था और दहेज प्रताड़ना का केस लगाने की बात कहीं गई। फिर नीलम का फोन आया और 2 लाख रुपये की मांग की गई नहीं देने पर फिर से बेटे विशाल बघेल को ठिकाने लगाने की धमकी दी हैं।
यह, कि नीलम का बैंक खाते का स्टेटमेंट निकाला गया तब पता चला की उसके खाते में लाखों रुपये के लेनदेन होते हैं न जाने यह पैसा कहां से आता है इसकी कभी कोई जानकारी नीलम द्वारा न तो विशाल को दी गई और ना ही आवेदक को दी गई।
अतः श्रीमान से निवेदन है, कि नीलम द्वारा अपने प्रेमी या भाई के साथ मिलकर मेरे बेटे विशाल के साथ अप्रिय घटना घटित की जा सकती हैं। इसके लिए मुझे बार बार फोन पर बेटे के साथ सोनम राजा रघुवंशी जैसी घटना करने की बात कहीं जा रही है तथा दहेज के मामले में झूठा फंसाने की धमकी दी जा रही है। श्रीमान से यह भी निवेदन है, कि आवेदक एवं उसके बेटे विशाल द्वारा उसकी इच्छा के अनुसार उसे तलाक दे दिया हैं और कोई लेना देना भी नहीं है। इसके बाद भी लगातार नीलम एवं उसके भाई द्वारा धमकी दी
जा रही हैं। जिस पर विधि अनुसार उचित कार्यवाही की जाए।
आवेदक
अर्जुन बघेल
(

