jhankar
ब्रेकिंग
सीएम के आश्वासन के बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव

मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से महिला की मौत की खबर सामने आई है। महिला ने दाढ़ मे दर्द के लिए मेडिकल स्टोर से गोली ली और उसका सेवन किया जिससे उसकी तबियत खराब अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित किया गया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झाबुआ।(भाषा एजेंसी) जिले में एक महिला को औषधालय में दांत दर्द से राहत की दवा के बजाय सल्फास की गोली दी गई जिसके सेवन से महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

मामले की जानकारी पुलिस द्वारा शनिवार को दी गई। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर धरमपुरी गांव की निवासी रेखा बृहस्पतिवार शाम को थांदला गेट के पास एक मेडिकल स्टोर गई थी और दांत दर्द से राहत के लिए दवा मांगी थी।

- Install Android App -

पुलिस अधिकारी शुक्ल ने बताया कि दुकान के विक्रेता ने उसे सल्फास की गोली दी। जिसे उसने उसी रात घर पर खा लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिवार ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मेडिकल स्टोर मालिक को किया गिरफ्तार

एसपी शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सल्फास के कारण मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और दुकान के मालिक लोकेंद्र बाबेल (52) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि दुकान में सल्फास की गोलियां क्यों रखी गई थीं। दुकान को सील कर दिया गया और औषधि नियंत्रक विभाग भी जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि महिला को गोलियां देने वाले विक्रेता को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

(साभार भाषा एजेंसी)