jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

आसमानी आफत ने 7 लोगो की जान गई।  मृतकों में 6 मासूम बच्चे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र। प्रदेश मे लगातार हो रही बारिश ने कई जिले में लोगो को परेशान कर रखा है।बारिश से जान माल का नुकसान भी हो रहा है। प्रदेश के फतेहपुर,इटावा,चित्रकूट सहित चार जिलों में अलग स्थान पर मकान की छत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में छह बच्चे हैं। उक्त घटना सभी रात में सोते वक्त हुए हैं।

 

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश ने तबाही मचा दी है।भारी बारिश के चलते आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।भारी बारिश में कानपुर, उन्नाव सहित फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, इटावा जिलों में बड़ा हादसा हुआ। मकान की छत गिरने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। इसमें छह मासूम बच्चे मलबे में दब गए जिससे उनकी जान चली गई।

चित्रकूट हादसा 2 की मौत

चित्रकूट पहाड़ी कस्बे में भारी बारिश के बीच मकान गिरने से मलबे में दबकर दो मासूम की मौत हो गईं। जबकि माता-पिता घायल है। यह घटना शुक्रवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। कस्बा पहाडी के नांदी रोड पर 38 वर्षीय अनिल उर्फ रिंकू सिंह पुत्र स्व दलजीत सिंह का पक्का मकान गिर गया। अनिल सिंह व 32 वर्षीय पत्नी सोनी, 5 वर्षीय बेटी शिवांगी सिंह और एक वर्षीय बेटा अनिल सिंह मकान के मलबे में दब गए थे।

इटावा मे हादसा 3 घायल हुए

- Install Android App -

इटावा के बकेवर कस्बा में गुरुवार की रात ढाई बजे बारिश से कमरे की कच्ची छत गिरने से पिता दो पुत्र मलबे में दब गए ।मोहल्लेवासियो ने रात में मलबे में दबे पिता प्रहलाद सिंह व पुत्रों गौरव व सौरभ को अस्पताल ले गये।

बान्दा में घर गिरने से दो बच्चों की मौत

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरीखेरवा में सुनील उर्फ छोटा कुशवाहा का गुरुवार रात्रि दो बजे कच्चा रिहायशी घर बारिश के चलते धराशायी हो गया। उस दौरान घर में सुनील की मां 60 वर्षीय चन्द्रप्रभा, 29 वर्षीय पत्नी विमला, सात वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र, तीन वर्षीय पुत्री आरोही, एक वर्षीय पुत्र गोलू, भाई अमर की 30 वर्षीय पत्नी मंदाकिनी, नौ वर्षीय भतीजा दिव्यांशु व पांच वर्षीय भतीजी प्रतीक्षा सो रहे थे। सभी लोग घर के मलबे में दब गए। मलबे से सभी को निकाला अस्पताल पहुंचाया। मलबे में दबने से सात वर्षीय पुष्पेंद्र व तीन वर्षीय आरोही की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

बारिश से ढहा कच्चा मकान मां बेटे की मौत

गुरुवार की शाम से हो रही झमाझम बारिश ने जमकर तबाही मचाई। महोबा के थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम सिजहरी में कच्चा मकान ढहने से मां बेटे की मौत हो गई तो पिता पुत्र घायल हो गए। घटना गुरुवार की रात्रि करीब ढाई बजे की है।