सिवनी मालवा। पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं करने से कर्ज से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर किया था। मृतक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव को लेकर परिजन थाने के सामने पहुंचे। जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। घटना शाम को जेल रोड पर हुई है। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन का भरोसा दिया है।
दरअसल, मृतक निवासी जेल रोड ने कर्ज से परेशान होकर बीते 8 मार्च को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया था ।
इलाज के दौरान शनिवार रात को दम तोड़ दिया। जिसके शव को परिजन शनिवार शाम को लेकर थाने के सामने ही विरोध प्रदर्शन करने लगे। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया।
मृतक के साथी ने पुलिस को बताया कि मयूर कर्ज से परेशान था। हालांकि, अभी तक परिजनों ने कर्जदाताओं के नाम नहीं बताए।