jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : तीर्थदर्शन योजना के तहत वृद्धजन अयोध्या-वाराणसी की यात्रा करेंगे हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी

Timrani sirali MLA: विधायक अभिजीत शाह की शासकीय विभागों में की जा रही उपेक्षा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर आदित्य सिंह को की शिकायत

हरदा। टिमरनी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज नवागत कलेक्टर आदित्य सिंह से सौजन्य भेंट की एवं विभिन्न विभागों द्वारा एवं नगरपरिषद टिमरनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बार बार टिमरनी सिराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत शाह की उपेक्षा करने पर कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत पत्र देकर प्रोटोकाल का पालन करने हेतु दिशा निर्देश देने हेतु आग्रह किया।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा शिकायत को गंभीरता से सुना और उक्त शिकायत को संज्ञान मे लेकर उचित दिशा निर्देश देने का आश्वासन दिया।

- Install Android App -

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, विधायक प्रतिनिधि नगर परिषद टिमरनी ओम मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हिरा घूरे, विधायक प्रतिनिधि जनपद महेंद्र मौर्य, विधायक प्रतिनिधि मंडी गंगा गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि चिकित्सा विभाग टिमरनी, पूर्व पार्षद शहजाद खान व गिरीश घूरे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अलोक पारे, जनपद उपाध्यक्ष अनिल लिबर्टी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी हरी भाई गुर्जर उपस्थित रहे।

क्या लिखा है शिकायत पत्र में,,

प्रति,

श्रीमान जिलाधीश महोदय हरदा, जिला-हरदा (म.प्र.)

विषय : विधानसभा क्षेत्र क. 134 से विधायक श्री अभिजीत शाह की सतत उपेक्षा करने के सबंध में।

महोदयजी,

उपरोक्त विषयार्न्तगत लेख है कि टिमरनी सिराली विधानसभा क्षेत्र कं. 134 से निर्वाचित विधायक श्री अभिजीत शाह की नगर परिषद टिमरनी द्वारा व अन्य विभागो द्वारा

सतत उपेक्षा की जा रही है जैसे कि:-

1. भारत संकल्प यात्रा मे शासकीय आयोजन यात्रा शासकीय आयोजन होने उपरांत भी पोस्टर बैनरो पर निर्वाचित विधायक का फोटो व नाम नहीं होना।

2. 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय उत्सव में मंच पर अभिजीत शाह जी को उचित मान सम्मान नहीं मिलना।

3. दिनांक 20.02.2024 को नगर परिषद द्वारा आवासीय योजना के तहत राशि वितरण का आयोजन कर सभी पार्षदो को आमंत्रित किया गया उसमे ना तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा श्री अभिजीत शाह को सूचना दी गई और ना ही आमंत्रण दिया गया।

ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी भाजपा की नगर परिषद एवं प्रशासन के दबाव में आकर जानबूझकर श्री अभिजीत शाह की सतत उपेक्षा की जा रही है साथ ही प्रोटोकाल का भी उल्लंघन कर रहे है।

अतः आपसे सादर निवेदन है कि इस विषय मे सभी विभागो को उचित दिशा निर्देश देने का कष्ट करें ताकि भविष्य में इस प्रकार से श्री अभिजीत शाह की उपेक्षा की पुर्नावत्ति न हो।

धन्यवाद ।

भवदीय

विनोद पटेल अध्यक्ष ब्लाक काग्रेस ब्लाक टिमरनी