jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

SIR पर आज हंगामे के आसार, विपक्ष के विरोध के बीच केंद्र दो विधेयकों को पास कराने के मूड में

नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान संसद में लगातार गतिरोध के बीच केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में दो अहम विधेयकों राष्ट्रीय खेल संचालन विधेयक और राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक को पारित कराने की कोशिश कर सकती है। विपक्ष की तरफ से बिहार में चल रही विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चर्चा की मांग को सरकार की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के कारण संसद में हंगामा जारी है। इस मुद्दे पर संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है। विपक्षी दलों का आरोप है कि निर्वाचन आयोग (ईसी) की यह प्रक्रिया विपक्ष समर्थक मतदाताओं के नाम सूची से हटाने और एनडीए (भाजपा गठबंधन) के पक्ष में चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है।

- Install Android App -

वहीं, निर्वाचन आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया देशभर में लागू की जाएगी, ताकि केवल योग्य मतदाता ही वोट डाल सकें और मतदाता सूची की विश्वसनीयता बनी रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे ‘वोट चोरी’करार दिया है। ईसी ने शनिवार को उनके आरोपों को बेबुनियाद, बिना सबूत और भ्रामक बताया।

21 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में अब तक संसद की कार्यवाही लगभग ठप रही है। केवल पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर ही दोनों सदनों में दो दिन तक चर्चा हो सकी। सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक, अगर विपक्ष का विरोध जारी रहता है तो सरकार हंगामे के बीच ही विधेयकों को पारित कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी।