ब्रेकिंग
उत्तरी हवाओं ने बढाई प्रदेश मे ठंड, अचानक हुई तापमान में गिरावट हंडिया: ग्रामीण क्षेत्र की सीमा में तेज रफ्तार वाहनों से खतरा: अखातेआम चौराहे पर नही है स्पीड ब्रेक... बेखौब बदमाश : देवास में नकाबपोश बदमाशो ने की पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट,कर्मचारियो को पिस्‍टल अड़ाकर न... दुष्कर्म का प्रयास : महिला ने किया विरोध आरोपी ने गुप्तांग पर चाकू मारा हुआ फरार Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 फरवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news MP: कारोबारी का मासूम बेटा शिवाय गुप्ता मुरैना में मिला, बदमाश बच्चे को छोड़कर भागे हरदा: परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें :  कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक... हरदा के किसान के साथ इंदौर की युवती ने पहले की सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी... Harda: लोहे का धारदार बका लहराते व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार हरदा विद्युत विभाग की लापरवाही जिंदगी की जंग हार गया मासूम, पिता ने भी चार दिन पहले घायल बेटे के सदम...

आज देश मना हमारा 76वां गणतंत्र दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देशवासियो को दी शुभकानाएं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। आज देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर सुबह 9:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी।

 

*प्रलय मिसाइल होगी परेड में शामिल*

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम मे 10:30 बजे हर वर्ष की तरह परेड शुरू होगी, जो 90 मिनट तक चलेगी। पहली बार इस परेड में प्रलय मिसाइल देखने को मिलेगी। इसके साथ ही फ्लाई पास्ट में 40 विमान शामिल होंगे। महाकुंभ की झांकी समेत कुल 31 झांकियां प्रदर्शन करेंगी।

- Install Android App -

देश विदेश के विशेष मेहमान होंगे शामिल

इस खास मौके पर इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी जैसे कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

 

16 राज्यों की 15 केंद्र सरकार की झाँकियाँ होगी शामिल

गणतंत्र दिवस की इस परेड में देश के सांस्कृतिक और पारंपरिक रंग देखने को मिलेंगे। देशभर के करीब 300 कलाकार वाद्य यंत्रों पर “सारे जहां से अच्छा” की धुन बजाकर देश को सलामी देंगे। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में 5000 कलाकार भारत के विकास और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। आज होने वाली परेड में कुल 31 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें 16 राज्यों और 15 केंद्र सरकार के मंत्रालयों की झांकियां शामिल हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम “गोल्डन इंडिया – हेरिटेज एंड डेवलपमेंट” रखी गई है। पहली बार संस्कृत कलाकार पूरे परेड पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस गणतंत्र दिवस के खास मौके पर लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें गांव के सरपंच, हथकरघा कारीगर, पैरालंपिक दल और वन एवं वन्य जीव संरक्षण कार्यकर्ता शामिल हैं।