jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

तवा पुल मरम्मत कार्य के चलते 16 जून से 1 जुलाई तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

केके यदुवंशी पत्रकार

नर्मदापुरम जिले के व्यस्ततम एवं प्रमुख तवा पुल पर भारी वाहनों के अत्यधिक आवागमन के कारण पुल मरम्मत योग्य हो गया है। पुल की समय पर मरम्मत नहीं होने की स्थिति में किसी अप्रिय घटना की संभावना एवं सुगम यातायात मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए तवा पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अनिल कुमार जैन द्वारा संभागीय प्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, संभाग नर्मदापुरम के प्रतिवेदन के आधार पर आदेश जारी करते हुए तवा पुल की मरम्मत कार्य अवधि के दौरान 16 जून से 1 जुलाई तक भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

- Install Android App -

संभागीय प्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, संभाग नर्मदापुरम एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), द्वारा संयुक्त निरीक्षण उपरांत भारी वाहनों हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं— पिपरिया/जबलपुर से भोपाल/इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन व्हाया पिपरिया-सांडिया-बरेली मार्ग से भोपाल/इंदौर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

सोहगपुर/माखननगर से भोपाल/इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन व्हाया माखननगर-आरी-सांगाखेड़ा-बांद्राभान-नर्मदापुरम मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। माखननगर से इटारसी/बैतूल की ओर जाने वाले भारी वाहन व्हाया माखननगर-आरी-सांगाखेड़ा-बांद्राभान मार्ग होते हुए इटारसी/बैतूल की ओर भेजे जाएंगे।

इटारसी/बैतूल से माखननगर/पिपरिया की ओर जाने वाले भारी वाहन व्हाया इटारसी-मंडी दोखेड़ा-बांद्राभान-सांगाखेड़ा-आरी मार्ग से माखननगर/पिपरिया की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। नर्मदापुरम/भोपाल से माखननगर/पिपरिया की ओर जाने वाले भारी वाहन व्हाया बांद्राभान-सांगाखेड़ा-आरी मार्ग से माखननगर/पिपरिया की ओर भेजे जाएंगे।