jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

न्यूक्लियर मिसाइल लगाने के लिए वाइट हाउस की छत पर चढ़े ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ भी कर सकते हैं। मंगलवार को वह एक और वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहे। उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब वाइट हाउस की छत पर टहलते हुए दिए। उनसे पूछा कि वह वाइट हाउस की छत पर क्या कर रहे हैं तो उन्होंने मजाक में पत्रकारों से कहा कि वह न्यूक्लियर मिसाइल तैनात करने के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं। जब पत्रकारों ने उनसे फिर पूछा कि छत पर क्या बनाना चाहते हैं तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा न्यूक्लियर मिसाइलें… इसके बाद उन्होंने मिसाइल के उड़ान भरने जैसा अपना हाथ हिलाया।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ट्रंप ने उन लोगों के साथ करीब 20 मिनट तक छत पर और फिर नीचे वाइट हाउस के लॉन में चहलकदमी की। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मौजूद समूह वाइट हाउस की छत पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था लेकिन ट्रंप बार-बार छत और मैदान की ओर इशारा कर रहे थे। बता दें कि न्यूक्लियर मिसाइल तैनात करने पर उनकी टिप्पणी रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव के साथ तीखी बहस के बीच आई है। कुछ दिनों पहले दोनों नेताओं के बीच एक ऑनलाइन इंटरव्यू में तीखी बहस हुई थी। जिस वक्त ट्रंप अपने आधिकारिक आवास की छत पर टहल रहे थे, उस वक्त उनके साथ दिग्गज और नामी आर्किटेक्ट जेम्स मैकक्रेरी और कुछ लोगों का एक ग्रुप भी था। जेम्स मैकक्रेरी ने हाल ही में 20 करोड़ डॉलर की निजी तौर पर वित्त पोषित ईस्ट विंग बॉलरूम परियोजना की घोषणा की थी, वह खुद इसके वास्तुकार हैं। पिछले सप्ताह ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की थी कि वाइट हाउस में एक विशालकाय बॉलरूम का निर्माण सितंबर में शुरू कराया जाएगा। यह ट्रंप के कार्यकाल पूरा होने से पहले पूरा हो जाएगा।