jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बाजार में बढ़ते कब्जों से व्यापारी परेशान, SDM अशोक डेहरिया बोले — ‘तहसीलदार से चर्चा कर एक... 17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा

मौसम बिगड़ने के आँधी बारिश के हालात हो तो निर्माणाधीन स्थलो से दूर हट जाना चाहिये जान माल का नुक्सान हो सकता है

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के नबी करीम क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से उसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा इस हादसे में एक कॉन्ट्रैक्टर और दो श्रमिक थे। इसमें दो बिहार के जबकि एक यूपी का रहनेवाला था।

राहत बचाव कार्य जारी है।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई है, जिसने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कई लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की है।

ये हुए हादसे के शिकार
तीनों मृतकों की पहचान:प्रभु (65 वर्ष)- मुंगेर, बिहारनिरंजन (40 वर्ष)- मुंगेर, बिहाररोशन, (35 वर्ष)- आजमगढ़, यूपीइसमें प्रभु इमारत का कॉन्ट्रैक्टर था जबकि निरंजन और रोशन श्रमिक के तौर पर काम कर रहे थे। वहीं एक अन्य शख्स छुट्टन घटना में घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मुंगेर बिहार का रहनेवाला है

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे को हटाकर फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। दो मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बता दें, शनिवार को आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है।