jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

UPA का राफेल सौदा होता तो वायुसेना की पूरी सूरत बदल जाती: राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर संप्रग सरकार के समय का सौदा होता तो वायुसेना में आमूलचूल बदलाव आता और ङ्क्षहदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) आगे चलकर अधिक आत्मनिर्भर बनता। राहुल ने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि संप्रग सरकार के समय हुई बातचीत के मुताबिक 126 राफेल विमान खरीदे जाते तो वायुसेना को जगुआर जैसे पुराने विमानों को उड़ाने का जोखिम मोल नहीं लेना पड़ता।

- Install Android App -

उन्होंने कहा, ‘संप्रग सरकार के समय जिन सौदों को लेकर बातचीत हो रही थी उनको पूरा करने की बजाय मौजूदा सरकार नए सिरे से बातचीत कर रही है ताकि क्रोनी कैपिटलिस्ट (सांठगांठ वाले पूंजीवादी) को फायदा पहुंचाया जा सके।’ राहुल ने कहा, ‘अगर संप्रग सरकार के समय का 126 विमानों का सौदा होता तो इससे भारतीय वायुसेना में आमूलचूल बदलाव आया होता और जगुआर जैसे पुराने विमानों को सेवा से हटा सकते थे। उस सौदे से प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण होता जिससे एचएएल भविष्य में और आत्मनिर्भर बनता।’

उन्होंने कहा, ‘इस सरकार में अनिल अंबानी के फायदे के लिए सौदे पर नए सिरे से काम किया गया और विमानों की संख्या 36 कर दी गई। ये सभी विमान फ्रांस में बनेंगे और इनके बनकर आने में वर्षों लग जाएंगे।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हमारे पायलटों को जगुआर उड़ाते समय अपनी जिंदगी रोजाना जोखिम में डालनी पड़ती है। इन विमानों में फ्रांस एवं दुनिया के दूसरे हिस्सों के जंकयार्ड से कलपुर्जों का इस्तेमाल किया जाता है। यह सिर्फ शर्मनाक ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा पर भी गलत असर डालता है।’